विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाड़-फूंक के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने वाले आरोपित को बागेश्‍वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 04:17 PM (IST)

झाड़-फूंक व पूजा-पाठ के नाम से पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

झाड़-फूंक के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने वाले आरोपित को बागेश्‍वर पुलिस ने किया गिरफ्तार
झाड़-फूंक के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने वाले आरोपित को बागेश्‍वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन : झाड़-फूंक व पूजा-पाठ के नाम से पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने की तैयारी है।

बागेश्‍वर जिले के महरूड़ी क्षेत्र के छिपछिया निवासी दीवान सिंह पुत्र खुशाल सिंह ने आठ मार्च को कांडा थाने में तहरीर दी। कहा कि मूसा पठान खान, बंगाली नाम के व्यक्ति ने उनके पिता से धोखाधड़ी झाड़-फूंक के नाम पर 2,74,110 रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला धारा-406, 420, 506 में दर्ज किया। महिला उपनिरिक्षक सुरभि राणा ने मामले की विवेचना की। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए एसपी रचिता जुयाल ने तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश दिए। सीओ संगीता के पर्यवेक्षण और कांडा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने टीम को लीड किया। आरोपित की तलाश और गिरफ्तारी को टीम भेजी।

पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्थानों पर आरोपित की तलाशी की। आखिरकार टीम के अथक प्रसासों से दस दिन के भीतर आरोपित सलमान मलिक उर्फ मूसा पठान पुत्र नसीम अहम निवासी पूर्वी पछाला (काजीवाड़ा) थाना-बुढाना जनपद- मुज्जफरनगर, उप्र को गत बुधवार की शाम बिलौना के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। टीम में आरक्षी हेम चंद्र मठपाल, चंदन राम कोली, गिरीश बजेली, उपनिरीक्षक पूरन चंद्र जोशी, आरक्षी मदन सिंह, अशोक कुमार शामिल थे।

अपराध करने का तरीका

वादी दीवान सिंह अपना इलाज चंडीगढ़ सरकारी अस्पताल, सैक्टर-6, पंचकूला से कराया। वे पिता खुशाल सिंह व पत्नी शोभा देवी मिलने चंडीगढ़ गए। जहां मनीमाजरा बाजार में उनकी मुलाकात मसीम अहमद से हुई। इस दौरान मसीम अहमद ने खुशाल सिंह को बताया कि वह झाड़-फूक, पूजा-पाठ, जादू-टोना कर घर में कोई भी समस्या या उनके लड़के को कोई भी बिमारी है, तो वह पूर्ण रूप से ठीक कर सकता है। मसीम द्वारा खुशाल सिंह को अपने मोबाइल नंबर दिए और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिनों बाद मसीम ने खुशाल सिंह को फोन कर समस्याओं को ठीक करने के लिए 4100 रुपये मांगे। उन्‍होंने बैंक में उसके खाते में पैसा डाल दिया। उसके बाद आरोपित ने हरिद्वार में पूजा-पाठ और भंडारा कराने, कभी परिवार का भारी नुकसान होने, नौकरी चले जाने आदि की धमकी रुपयों की डिमांड करता रहा।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में सार्वजनिक भूमि पर सड़क के किनारे बने मंदिर को दो माह में हटाने के आदेश

यह भी पढ़ें : टैक्‍सी कारोबार पर पड़ा काेरोना का साया, पांच सौ टैक्सी संचालक हुए बेरोगजगार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।