विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूनियर ओपन बालिका फुटबाल में बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी ने जीते मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 24 Jul 2018 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 05:12 PM (IST)

स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही जूनियर ओपन बालिकाओं की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी की टीमों ने मुकाबले जीते।

जूनियर ओपन बालिका फुटबाल में बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी ने जीते मुकाबले
जूनियर ओपन बालिका फुटबाल में बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी ने जीते मुकाबले

हल्द्वानी, [जेएनएन]: स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही जूनियर ओपन बालिकाओं की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी की टीमों ने मुकाबले जीते।

पहला मैच बागेश्वर ने मनीषा के दो गोल की बदौलत मुनस्यारी को 2-1 से पराजित किया। पौड़ी ने हेमा सुरुचि के गोलों की बदौलत उत्तरकाशी को 2-0 से हराया। देहरादून की टीम ने अनीता रावत, जुनियाली, संगम के गोलों की बदौलत एकतरफा मुकाबले में हरिद्वार को 3-0 से शिकस्त दी। 

एक अन्य मैच में उत्तरकाशी ने दीपिका के दो और आदिती, मनीषा के एक-एक गोल की बदौलत हरिद्वार को 4-0 से पराजित किया। निर्णायक दिनेश सिंह, सलीम, गोपाल सिंह, शिवा चौधरी रहे। इस दौरान नवीन पंत, पूनम मेहता, नीता पोखरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कुहू-रिया ने जीता लागोस इंटरनेशनल खिताब

यह भी पढ़ें: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जीता एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग का 

यह भी पढ़ें: सूरज और फरान की गेंदबाजी से जीती आरआर ऐकेडमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।