विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital News: बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में सब्जियों के बाद अब दालों की उपज प्रभावित, निराश हुए किसान; पलायन को मजबूर

By manish sahEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 04 Nov 2023 05:29 PM (IST)

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में किसान लगातार नुकसान से मायूस हो चुके हैं। सब्जियों के बाद अब दाल की उपज ...और पढ़ें

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में सब्जियों के बाद अब दालों की उपज प्रभावित
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में सब्जियों के बाद अब दालों की उपज प्रभावित

HighLights

  1. बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में दालों की भी उपज प्रभावित
  2. दाल उत्पादन में हुई अस्सी फीसदी गिरावट
  3. किसानों को नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग

संवाद सूत्र, गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में किसान लगातार नुकसान से मायूस हो चुके हैं। सब्जियों के बाद अब दाल की उपज चौपट होने से किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। काश्तकारों के अनुसार, सब्जियों के बाद गहत, मास तथा भट्ट की दालों की उपज भी प्रभावित हो चुकी है। लोगों ने किसानों को नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

गांवों में आय का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी चौपट होती जा रही है। मजबूरन गांवों के लोग पलायन को मजबूर हो चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व आपदा के बाद से ही किसानों की किस्मत साथ नहीं दे रही। जंगली जानवर, बेमौसम बारिश व विभिन्न बीमारियां उपज को चौपट करती जा रही है।

चौपट होता जा रहा फल सब्जी व दालों का उत्पादन

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांव फल सब्जी व दाल उत्पादन में विशेष पहचान रखते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उत्पादन चौपट होता जा रहा है। बजेडी़, धनियाकोट, सिमलखा, सिल्टोना, ब्यासी, बसगांव समेत तमाम गांवों में शिमला मिर्च व गोभी की उपज चौपट होने के बाद अब गहत, मास, भट्ट की दाल का उत्पादन प्रभावित हो गया है।

कास्तकर भूपेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, महज बीस फीसद ही उत्पादन हुआ है जबकि गांवों में कभी बंपर पैदावार होती थी। पौधों के पीले पड़ जाने से उपज चौपट हो चुकी है। राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, धन सिंह, बचे सिंह, कल्याण सिंह, अर्जन सिंह, बालम सिंह, गंगा सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें - कुमाऊं दौरे से चमोली पहुंचे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, कहा- डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड में हुए रिकार्ड विकास कार्य

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Divas 2023: राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक, सभी सरकारी भवन होंगे प्रकाशमान