Haldwani में बिना सत्यापन के रह रहे थे पश्चिम बंगाल के 17 लोग, 175 का सत्यापन; 12 मकान मालिकों पर कार्रवाई
Haldwani हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के 17 लोग बिना सत्यापन के पाए गए जिनका मौके पर ही सत्यापन किया गया। मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। राजपुरा में भी सत्यापन अभियान चलाकर कई मकान मालिकों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सभी लोगों का मौके पर ही आनलाइन सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। 17 लोग हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं राजपुरा में पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान 12 मकान मालिकों पर कार्रवाई की। बुधवार की सुबह तड़के पुलिस लोगों के घरों में पहुंच गई थी।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह चेकिंग अभियान के दौरान हर कोई घर पर मिला। जिसका सत्यापन नहीं हुआ था उसका मौके पर ही सत्यापन भी कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।