विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्या-आत्महत्या! नहीं खुल रहा एक ही परिवार के तीन लोगों की सनसनीखेज मौत का राज, अब दिल्ली जाएगी हरिद्वार पुलिस

Published: Thu, 28 Nov 2024 02:51 PM (IST)

Uttarakhand Crime हरिद्वार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब दिल्ली ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime: हत्या-आत्महत्या का राज जानने को अब दिल्ली का रुख करेगी पुलिस। प्रतीकात्‍मक
Uttarakhand Crime: हत्या-आत्महत्या का राज जानने को अब दिल्ली का रुख करेगी पुलिस। प्रतीकात्‍मक

HighLights

  1. रानीपुर क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में सोमवार को हुई थी सनसनीखेज घटना
  2. हरिद्वार में हुआ राजीव व सुनीता का अंतिम संस्कार, शकुंतला का शव ले गए दिल्ली

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Uttarakhand Crime: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या का राज जानने के लिए पुलिस अब दिल्ली का रुख करेगी। दिल्ली में राजीव और सुनीता के करीबियों से घटना की वजह जानने का प्रयास किया जाएगा।

इस बीच बुधवार को राजीव और सुनीता के शवों का हरिद्वार में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि शकुंतला के शव को उनका बेटा दिल्ली ले गया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में राजीव अरोड़ा निवासी सिद्धार्थ एन्कलेव महारानी बाग, आश्रम दिल्ली ने अपनी सास शकुंतला व पत्नी सुनीता अरोड़ा की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें- 20 हजार करोड़ की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना हुई थी लॉन्‍च, लेकिन आठ साल बाद भी 'राम तेरी गंगा मैली'

एक महीने से दोनों रहते आ रहे थे अलग

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों का स्वभाव आक्रामक था और इसी कारण अक्सर उनके बीच विवाद होते रहते थे। एक महीने से दोनों अलग रहते आ रहे थे। ऐसा बताया गया है कि राजीव के बार-बार फोन करने पर भी सुनीता काल रिसीव नहीं कर रही थी। जिससे राजीव का गुस्सा बढ़ता जा रहा था।

अभी तक पुलिस मान रही है कि राजीव के मन में एक महीने से भड़क रहे गुस्से के चलते उसने पत्नी व सास की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है, लेकिन इस तथ्य की प्रमाणिकता कुछ नहीं है। केवल अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए पुलिस अब दिल्ली जाकर तफ्तीश आगे बढ़ाएगी।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रिश्तेदारों से बातचीत में केवल दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने की बात सामने आई। जल्द ही एक टीम दिल्ली जाकर राजीव व सुनीता के परिचितों से बातचीत करेगी। उनसे इस घटना का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा।

बताया कि राजीव और सुनीता का अंतिम संस्कार हरिद्वार में स्वजन ने किया है। जबकि शकुंतला का शव अंतिम संस्कार के लिए उनका बेटा विनय दिल्ली ले गया है।

यह भी पढ़ें- हे भगवान! हरिद्वार में गंगाजल पीने योग्य नहीं, उत्तराखंड से बाहर निकलते ही मैली हो रही गंगा

स्काटलैंड से हरिद्वार पहुंची बेटी

पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को ही करा दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए स्काटलैंड में पढ़ाई और नौकरी करने वाली राजीव और सुनीता की बेटी रसल अरोड़ा का इंतजार हो रहा था। बुधवार को रसल के हरिद्वार पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मां-पिता के शव देखकर रसल बिलख कर रो पड़ी। स्वजन और रिश्तेदारों ने उसे हिम्मत बंधाई। पुलिस की उससे अभी कोई बातचीत नहीं हो पाई है। संभवत: पुलिस रसल से भी उसके माता-पिता के आपसी संबंधों के बारे में जानकारी लेगी।

मोबाइल चैटिंग से भी खुल सकता है राज

पुलिस ने पिस्टल व तीनों मोबाइल फोन सहित कमरे से सभी जरूरी सुबूत अपने कब्जे में लिए हैं। मोबाइल फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा। इसके अलावा पुलिस को पता चला है कि एक महीने से राजीव और सुनीता के बीच केवल वाट्सएप पर ही बातचीत हो रही थी। ऐसे में दोनों के बीच चैटिंग पढ़कर भी हत्या व आत्महत्या का राज खुलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।