विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में डेंगू से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, तीन में पुष्टि

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 25 Nov 2019 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 08:44 PM (IST)

हरिद्वार में डेंगू से पीड़ित दो सगी बहनों समेत चार की मौत हो गई है। वहीं लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में डेंगू से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, तीन में पुष्टि
उत्तराखंड के हरिद्वार में डेंगू से दो सगी बहनों समेत चार की मौत, तीन में पुष्टि

हरिद्वार, जेएनएन। मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू से पीड़ित दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। झबरेड़ा निवासी दो सगी बहनों का उपचार जौलीग्रांट में चल रहा था। इनमें एक की उम्र सात साल और दूसरी की उम्र पांच साल थी। वहीं, नारसन के खेड़ाजट गांव निवासी दो ग्रामीणों मेंं सेे एक ग्रामीण का उपचार मेरठ और दूसरे का मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि डेंगू और संदिग्ध बुखार से अब तक रुड़की और देहात क्षेत्र में 61 की मौत हो चुकी है। 

झबरेड़ा निवासी सोनू अहमद की बेटी नाजिस (7 वर्ष) और खुशबू (5 वर्ष) को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। दोनों को उपचार के लिए कस्बे के ही एक चिकित्सक के यहां दिखाया गया। इसके बाद उनके खून की जांच कराई गई। जांच में दोनों बच्चियों में डेंगू होने की बात सामने आई। दो दिन पहले दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई। परिजन पहले दोनों बच्चियों को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन दोनों बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बच्चियों के पिता सोनू अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह पहले एक बच्ची की मौत हुई और उसके कुछ समय बाद दूसरी बच्ची ने भी उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। दोनों बच्चियों के शव कस्बे में लाया गया। दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। दो बच्चियों की एक साथ मौत से लोगों में डेंगू की दहशत है। 

उधर, नारसन क्षेत्र के खेड़ाजट गांव निवासी महावीर सिंह (70 वर्ष) और देशराज (52 वर्ष) पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर महावीर सिंह को मेरठ और देशराज को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को देशराज की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि रविवार सुबह महावीर सिंह ने भी दमतोड़ दिया। क्षेत्र में डेंगू से अनेक लोग पीड़ित हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बता दें, कि रुड़की और आसपास के देहात क्षेत्र में डेंगू और संदिग्ध बुखार से 61 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, सीएमओ हरिद्वार डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि झबरेड़ा में डेंगू से दो बच्चियों की मौत होने की जानकारी नहीं है। वह टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगी। इसके बाद ही वह कुछ बता पाएंगी। 

यह भी पढ़ें: ठंड के बाद भी हार नहीं मान रहा डेंगू का मच्छर Dehradun News

बुखार से पीड़ित तीन और मरीजों में डेंगू

सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार को बुखार से पीडि़त आठ मरीजों की चिकित्सकों ने डेंगू की जांच कराई। जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि रैपिड जांच में जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनके खून के नमूनों को एलाइजा जांच के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डेंगू से पीड़ित एक और महिला की जान गई, अब तक हो चुकी 54 मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।