यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Crime News: हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। कनखल के जमालपुर में तीन दिन पहले ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हरिद्वार जनपद के कनखल के जमालपुर में तीन दिन पहले अपने घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर बबलू उर्फ रविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिव कुमार उर्फ पैनल्टी निवासी मुजफ्फरनगर, विनोद और धर्मेंद्र निवासीगण जमालपुर को गिरफ्तार किया है। पैनल्टी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसका प्रॉपर्टी डीलर बबलू के मामा सुखपाल से विवाद हुआ था। बबलू और सुखपाल ने उनके साथ मारपीट करने के बाद पुलिस में पकड़वाते हुए अपमानित भी किया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने बबलू की हत्या की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने जिला पुलिस मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।
