विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्राफ भाइयों की दो दुकान से जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 06:30 AM (IST)

लंढौरा कस्बे में दो सर्राफ भाइयों की दुकानों के शटर तोड़कर चोर भीतर से जेवरात चुरा ले गए। दुकान के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंढौरा, हरिद्वार [जेएनएन] लंढौरा कस्बे के दो सर्राफ भाइयों के दुकान के शटर उखाड़कर चोरों ने दोनों दुकानों से तीन लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लग पाई। घटना को लेकर कस्बे के दुकानदारों में आक्रोश है। तीन दिन पहले भी दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।
कस्बे के खुमरान मोहल्ला निवासी अली रजा और वकार दो सगे भाई हैं। दोनों भाइयों की कस्बे के मोहल्ला बंजारानान में सुनार की दुकान है। दोनों की दुकान ही अगल-बगल में है। रात को चोरों ने दोनों भाइयों की दुकान के शटर उखाड़ दिए।

पढ़ें: बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ा, पर नहीं मिले रुपये...
चोरों ने दुकान में दाखिल होकर सामान को खंगाला। चोरों ने दुकान के अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने वकार की दुकान से दो लाख से अधिक के सोने और चांदी के जेवरात समेट लिए। वहीं अजी रजा की दुकान से भी चोरों ने एक लाख से अधिक के सोने और चांदी के जेवरात समेट लिए।

पढ़ें:-चोरी की दो कार के साथ काशीपुर पुलिस ने चार को दबोचा
सुबह जब दोनों भाई दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। दोनों भाइयों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे तीन दिन पहले भी दो दुकानों में चोरी का प्रयास हो चुका है। चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों का भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...
सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर
सर्राफ की दुकानों में चोरी करने के लिए तीन चोर आए थे। पुलिस को इसका पता तब लगा जब पुलिस ने पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो तीन चोरों के हुलिए दिखाई दिए। पुलिस इन चोरों के हुलिए के आधार पर आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
पढ़ें: काशीपुर में बदमाशों ने महिला का पर्स उड़ाया

पढ़ें-बैंक से निराश होकर लौट रहा था व्यापारी, रास्ते में लुटा बैठा रकम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।