विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे ने सो रहे पिता को उठाया, घर के हाल देख सकते में आए परिजन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 02:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 10:06 PM (IST)

गहरी नींद में सो रहे पिता को जब बेटे ने उठाया तब तक देर हो चुकी थी। पूरा घर अव्यवस्थित देख परिवार के लोग सकते में आ गए।

बेटे ने सो रहे पिता को उठाया, घर के हाल देख सकते में आए परिजन
बेटे ने सो रहे पिता को उठाया, घर के हाल देख सकते में आए परिजन

लालढांग, हरिद्वार [जेएनएन]: बेटे ने सो रहे पिता को जब उठाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर का नजारा देख पूरा परिवार सकते में आ गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

यह वाकया श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाला गांव का है। देर रात गाजीवाली निवासी महावीर परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच आधी रात के बाद करीब एक बजे नौ साल के बेटे ने पिता महावीर को उठाया।

यह भी पढ़ें: चोरों ने ताले तोड़ दुकाने से उड़ाई दस हजार की नगदी

उसने बताया कि घर से किसी को उसने बाहर जाते देखा। इस पर घर में खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने देखा कि कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी। इसमें रखे कपड़े बाहर बिखरे हुए थे। आलमारी से 50 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी गायब मिली।

यह भी पढ़ें:शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

इस पर महावीर ने घटना की जानकारी श्यमपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक महावीर राजमिस्त्री का काम करता है। कल ही उसे एक जगह से 50 हजार रुपये मजदूरों को बांटने के लिए मिले थे।

यह भी पढ़ें: रानीखेत में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर चोरी

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में दो घरों से हजारों का सामान ले गए चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।