Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल की दोस्ती में बुझा दिया विश्वास का दीपक, उत्‍तराखंड की शांत वादियों में दिल दहला देने वाला कांड

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 02:30 PM (IST)

    हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त दीपक की हत्या कर दी। तीन साल की दोस्ती में विश्वासघात हुआ क्योंकि लड़की का नया प्रेमी आ गया था। दीपक को छोड़ने के लिए बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी राजा की तलाश जारी है जो घटना के बाद मुंबई भाग गया था। पुलिस जांच कर रही है।

    Hero Image
    राजा ने फोन पर दीपक को नाबालिग से दूर रहने को कहा था. Concept Photo

    केके शर्मा जागरण, रुड़की । नाबालिग किशोरी से दीपक की तीन साल की दोस्ती और विश्वास को नाबालिग ने एक झटके में समाप्त कर दिया। उसने दीपक की जान लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि उसकी बातों पर विश्वास करके वह उसे छोड़ने के लिए मोदीनगर आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग ने अपने नये दोस्त के चक्कर में दीपक को भुलाकर उसे सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया। दीपक की मौत की खबर मिलने पर उसके जानने वाले लोग भी कह रहे हैं कि दीपक के साथ बहुत गलत हुआ है।

    दीपक के पिता लल्लू सिंह मूलरूप से उप्र के निवासी हैं। वह हरिद्वार में लस्सी बेचने का काम करते हैं। 18 वर्षीय दीपक भी उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। दीपक की मां भी घर में छोटा मोटा काम करती है। दीपक की नाबालिग से दोस्ती तीन साल पहले हुई थी। तीन साल की दोस्ती का विश्वास करके ही वह नाबालिग के कहने पर उसे छोड़ने के लिए बाइक से मोदीपुरम पहुंचा था।

    उसे इसका जरा सा भी भान नहीं था कि जिस पर उसने इतना विश्वास किया है। वहीं जान की दुश्मन बन गई है। नये प्रेमी के चक्कर में उसने एक झटके में विश्वास समाप्त कर दिया। हालांकि पकड़ने जाने के बाद वह कई तर्क दे रही है। उसका कहना था कि फरवरी में नजदीकी बढ़ने के बाद दीपक ने दूरी बनाई थी। वह बार-बार उसे मोबाइल पर ब्लाक कर देता था। जब भी उसका मन होता था वह बात करता था।

    यहीं नहीं नाबाालिग के मुताबिक दीपक ने अपने दोस्तों में उसे लेकर कुछ गलत टिप्पणी भी की थी। जिससे उसके दिल में जहर घुल गया और वह राजा के नजदीक आ गई और दीपक से दूरी बना ली। दीपक से बात करना उसे अब अच्छा नहीं लगता था। उसके कहने पर राजा ने दीपक को फोन कर उसे उसकी प्रेमिका से दूर रहलने के लिए धमकाया भी था।

    हत्या के बाद मुंबई भाग गया राजा

    रुड़की: हत्या की घटना के बाद आरोपित अपने घर से फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ मुंबई चला गया। पुलिस टीम को उसकी लोकेशन जब मुंबई में होने की मिली तो उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन को मुंबई रवाना किया गया है। पुलिस की टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

    दोनों हुए थे ग्यारहवी कक्षा में फेल

    रुड़की : पकड़ी गई नाबालिग लड़की ने एक के बाद एक जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि वर्ष 2022 में दीपक और उसकी की दोस्ती हुई थी। करीब तीन साल बाद दोनों की नजदीकि बनी थी। नाबालिग आरोपित ने बताया कि दोनों ग्यारहवीं कक्षा में फेल हुए थे।

    मौसी की बेटी का ब्वाय फ्रेंड बन गया प्रेमी

    रुड़की: पुलिस की जांच में सामने आया कि फरवरी में नजदीकी व संबंध बनने पर दीपक ने लड़की से ज्यादा बात करना बंद कर दिया था। लेकिन, जब भी उसका मन होता वह लड़की से बात करता। इसके चलते ही नाबालिग मोदीनगर गाजियाबाद में रहने वाले मौसी की बेटी के ब्वाय फ्रेंड के नजदीक आ गई। एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए ढाई हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।