यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गंगा पर अवैध खनन में प्रशासन की संलिप्तता: शिवानंद सरस्वती
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा में जारी अवैध खनन पर प्रशासन की संलिप्तता का आरोप लगाया है। कहा कि हरिद्वार ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा में जारी अवैध खनन पर प्रशासन की संलिप्तता का आरोप लगाया है। कहा कि हरिद्वार के विकास को अवरूद्ध करने में प्रशासन की बड़ी भूमिका है।
कहा कि गंगा में 40 फिट को खोदकर खनन कराया जा रहा है। ऐसे में मातृ सदन इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इन भ्रष्ट अधिकारियों को खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।
पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने जनता को दिया धोखा: शिवानंद सरस्वती
जगजीतपुर स्थित मातृसदन में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि हरिद्वार को बर्बाद करने में प्रशासन की भूमिका अब साफ हो गई है कि गंगा को बर्बाद करने में किसका सहयोग है?
पढ़ें: खनन माफियाओं के पूरे खेल में सरकार का समर्थन: शिवानंद सरस्वती
कहा, गंगा की अस्मिता को खनन माफिया संरक्षण पा कर ही नष्ट करने पर आमादा हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि इनको लेकर मातृसदन जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और शैलेष बगोली के खिलाफ जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है।
