Roorkee Crime: कोटवाल आलमपुर में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, पिता-पुत्र घायल
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी जिससे सुनील (40) और उसका बेटा वंश घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण एक लड़की की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करना था।

जासं, रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी। जिसमे सुनील (40 ) और उसका बेटा वंश गोली लगने से घायल हो गए।
घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में परिवार के लोगों ने घायल को रूड़की के सिविल अस्पताल में भेजा है। बताया गया है कि गांव के तेजपाल और बालेशटर पक्ष के बीच रंजिश चल रही है।
आरोप है कि तेजपाल के परिवार की एक लड़की के फोटो दूसरे पक्ष ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए थे। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते ही शनिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे।
तेजपाल के बेटे सुनीलऔर पौत्र वंश को गोली लगी है। वहीं तेजपाल पक्ष का आरोप है की सूचना के बावजूद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।