विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में पेड़ों पर जहरीला हमला रात के अंधेरे में केमिकल से सूख रहे हरे-भरे पेड़

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:48 AM (IST)

रुड़की शहर में रात के अंधेरे में पेड़ों की जड़ों में केमिकल और एसिड डालकर उन्हें सुखाया जा रहा है, जिससे हरियाली का नामोनिशान मिट रहा है। 

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर की खूबसूरती और पर्यावरण की पहचान माने जाने वाले पेड़ अब सुरक्षित नहीं हैं। शहर की हरियाली पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है। कहीं पेड़ों की जड़ों में केमिकल डालकर उन्हें सुखाने की कोशिश हो रही है तो कहीं रात के अंधेरे में जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल कर हरे-भरे पेड़ों को खत्म किया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि यह सिलसिला किसी एक इलाके तक सीमित नहीं है। शहर की पॉश कालोनियों की सड़कों से लेकर स्टेट हाईवे तक इस तरह की गतिविधियां सामने आ रही हैं। पेड़ों को पहले अंदर से कमजोर किया जा रहा है और फिर उनके सूखने के बाद उन्हें हटाने का रास्ता साफ किया जा रहा है।

जिस तरह से रुड़की शहर में अनियोजित विकास हो रहा हैं, उसका असर अब पर्यावरण पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कभी छायादार सड़कें रुड़की शहर की पहचान होती थी लेकिन अब इन पेड़ों का कत्ल किया जा रहा है वह भी रात के अंधेरे में।

शहर की जादूगर रोड की बात की जाए तो इस रोड से कई पेड़ों को इसलिए हटा दिया गया कि वह घरों में धूप नहीं आने दे रहे थे। उन पर पक्षियों की आवाज आसपास के लोगों को पंसद नहीं आ रही थी। इसी तरह से रुड़की के एनएचआइ रोड पर भी अब पेड़ों की जड़ों में एसिड अटैक कर दिया गया है।

इस मार्ग पर पहले तेा ऊर्जा निगम की ओर से लॉपिंग के नाम पर पेड़ों के बड़े हिस्से को काट दिया गया। अब इन रोड पर पेड़ों की जड़ों को खोदकर रात के अंधेरे में उनमें केमिकल के ड्रम को उडेल दिया गया है। इस रोड पर अब लगातार हरियाली का कत्ल हो रहा है। इसी तरह से सिविल लाइंस में भी कई पेड़ों को हटा दिया गया है।

पहले पेड़ सुखाए जाते हैं फिर टक्कर मारकर गिरा दिया जा रहा है

रुड़की: रुड़की शहर में एक ऐसा गिरोह तैयार हो गया है जोकि हरियाली का कत्ल कर दे रहा है। यह लोग पहले तो पेड़ की जड़ों से मिट्टी को हटा दे रहे हैं, इसके बाद रात के अंधेरे में ई रिक्शा से ड्रम में 10 से 20 लीटर एसिड या दूसरा केमिकल लाकर पेड़ की जड़ों में डाल दिया जाता हैं। इसके बाद धीरे-धीरे पेड़ सूखने लगना है। कुछ दिनों बाद ही बारिश या मौसम खराब होने के दौरान ट्रैक्टर या जेसीबी की टक्कर मारकर पेड़ को नीचे गिरा दिया जा रहा है। --

घर की सुंदरता एवं निर्माण के चलते हो रहा ऐसा

रुड़की: रुड़की शहर में अधिकांश चौड़ी सड़कें हैं। पहले घराें के बाहर पेड़ लगाए गए थे, अब यह पेड़ बड़े हो गए हैं। वहीं शहर की तमाम आवासीय कालोनियां अब व्यवसायिक रूप में बदलती जा रही है।

नीचे दुकान और ऊपर मकान। कुछ इसी तरह से पूरे शहर में प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। वहीं इन पेड़ों को अब लगातार नष्ट किया जा रहा है। शहर में अब केवल सरकारी कालोनियों के आसपास ही पर्याप्त मात्रा में पेड़ खड़े हुए हैु।

पुलिस को दी गई तहरीर, कोई कार्रवाई नहीं

शहर के पर्यावरण की चिंता करने वानले विनीत कुमार, अमित शर्मा ने बताया कि कई जगह उन्होंने पाया कि केमिकल से पेड़ों को सूखा गया हैं। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन विभाग ने कुछ नहीं किया। वहीं पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत की गई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बेहद ही खतरनाक हैं। यदि काेई भवन निर्माण के दौरान ऐसा कर रहा है तो प्राधिकरण की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अवर अभियंता से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है।
प्रत्यूष सिंह सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

मामला संज्ञान में आया है हालाकि लिखित में अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच कराकर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

ज्वाला प्रसाद गौड एसडीओ वन विभाग

यह भी पढ़ें- रुड़की के पास भगवानपुर में बंद मकान में चोरी, जेवरात और बाइक ले उड़े चोर

यह भी पढ़ें- मेरठ-रुड़की हाईवे पर हाथों से खींचकर जनरेटर ले जा रहे थे युवक, कार चालक ने कुचल डाला... एक की मौके पर ही मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।