Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Roorkee में सेना की अग्निवीर भर्ती आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त; युवाओं का जमवाड़ा

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 03:40 PM (IST)

    Roorkee Agniveer Recruitment 2024 रुड़की में सेना की अग्निवीर भर्ती आज से शुरू हो रही है। भर्ती स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। युवाओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भर्ती में आने वाले युवाओं को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। एसडीएम तिराहे से लेकर सेना चौक तक सड़क को वन-वे किया गया है।

    Hero Image
    Roorkee Agniveer Recruitment 2024: पुलिस और प्रशसानिक अधिकारियों ने लिया सभी व्यवस्थाओं का जायजा। जागरण

    जागरण संवाददाता, रुड़की । Roorkee Agniveer Recruitment 2024: सेना में अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक दिन पहले मंगलवार को भर्ती स्थल के पास युवाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब दस दिनों तक चलने वाली भर्ती के शुरुआती दिनों में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। भर्ती में आने वाले युवाओं को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। साथ ही एसडीएम तिराहे से लेकर सेना चौक तक सड़क को वन-वे किया है। मंगलवार रात 12 बजे से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया।

    First Snowfall in Uttarakhand: ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सीजन की पहली बर्फबारी से ढकी वादियां; तस्‍वीरें

    भर्ती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने भर्ती स्थल के बाहर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भर्ती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। पानी, शौचालय, बिजली आदि की भी सुविधा की गई है। इसके अलावा सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों को ओवर रेंटिग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    साथ ही विक्रम, बस, ई-रिक्शा चालकों को सही किराया लेने के निर्देश दिए गए हैं। मनमाना किराये वसूलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। करीब दस दिनों तक चलने वाली भर्ती के शुरुआती दिनों में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी।

    अग्निवीर भर्ती को लेकर सिविल अस्पताल स्टाफ रहेगा अलर्ट मोड पर

    बुधवार से शहर में होने वाली अग्निवीर भर्ती को लेकर सिविल अस्पताल प्रबंधन भी अलर्ट मोड पर है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए भर्ती स्थल पर सिविल अस्पताल का स्टाफ तैनात है। वहीं एंबुलेंस की भी व्यवस्था है।

    सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से भर्ती स्थल पर प्रतिदिन सुबह पांच से लेकर शाम पांच बजे तक एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और ड्राइवर तैनात रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए मैदान के अंदर एक एंबुलेंस की व्यवस्था है। जबकि मैदान के बाहर एक 108 भी खड़ी है।

    First Snowfall in Kedarnath Dham: सच हुई मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी, केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

    इसके अलावा अस्पताल का सभी स्टाफ भी अलर्ट मोड पर है। स्टाफ को चौबीस घंटे फोन आन रखने और आपातकालीन विभाग में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि शहर में बुधवार से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती को लेकर समस्त स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल स्टाफ की भर्ती स्थल पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई