विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की : बिना वजह घूमने वालों को पुलिस ने कटाया शहर का चक्कर, फिर कराया शारीरिक दूरी का अभ्यास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 12 May 2021 10:21 AM (IST)

संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद कुछ अभी भी बिना वजह घूमने से बाज नहीं आ रहा है। गंगनहर ...और पढ़ें

बिना वजह घूमने वालों को कोतवाली गंगनहर में शारीरिक दूरी का अभ्यास कराया गया।
बिना वजह घूमने वालों को कोतवाली गंगनहर में शारीरिक दूरी का अभ्यास कराया गया।

जागरण संवाददाता, रुड़की। संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद कुछ अभी भी बिना वजह घूमने से बाज नहीं आ रहा है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने को सबक सिखाने के लिए पहले तो बंदी वाहन से सभी को रुड़की शहर की सैर कराई। इसके बाद कोतवाली गंगनहर में सभी को शारीरिक दूरी का अभ्यास कराया गया। 

कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। हर रोज कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह 10 बजे तक ही का समय निर्धारित किया है। वही मंगलवार से संपूर्ण कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बुधवार को सुबह ही कोई स्कूटर से तो कोई बाइक व अन्य वाहनों से शहर की सड़कों पर घूमता नजर आया। इसके बाद कोतवाली सिविल लाइन पुलिस और गंगनहर कोतवाली ने अभियान संचालित किया।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को पहले तो बंदी वाहन में पूरे शहर का चक्कर लगवाया। इसके बाद उन्हें गंगनहर कोतवाली में दो घंटे तक बैठा कर उनको शारीरिक दूरी का अभ्यास कराते हुए चेतावनी दी कि दोबारा वह बेवजह घर से बाहर निकले तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी के चालान करते हुए छोड़ दिया गया। शाम को भी पुलिस की ओर से यह अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि अब तक 50 से अधिक के खिलाफ शारीरिक दूरी के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें-रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी, पुलिस ने भांजी लाठियां

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें