विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी, पुलिस ने भांजी लाठियां

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 11 May 2021 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 05:24 PM (IST)

रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी। जिसमें शरीरिक दूरी तार-तार हो गई। इस पर पुलिस ने ...और पढ़ें

रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी।
रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी।

संवाद सूत्र, रायवाला। रायवाला स्थित ठेके पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ी। जिसमें शरीरिक दूरी तार-तार हो गई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद उचित शारीरिक दूरी में शौकीनों को खड़ा किया। जिसके बाद सभी शौकीनों ने बारी-बारी से शराब की खरीदारी की। मंगलवार से शराब की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी। 

सोमवार को अंग्रेजी शराब का ठेका खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान खरीदार शारीरिक दूरी के नियम का पालन भूलकर काउंटर पर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दूरी बना कर खड़े होने के लिए कहा लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। तब व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो अफरा-तफरी मच गई। कई तो बिना शराब खरीदे ही भाग खड़े हुए। पुलिस की सख्ती के बाद भीड़ व्यवस्थित हुई और दोपहर एक बजे तक शराब बिकी।

वहीं रायवाला में देशी ठेका सोमवार को बंद रहा। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि नगर निगम से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में शराब की दुकानें खुली रहने के पूर्व के आदेश के चलते सोमवार को दुकानें खुली रही। अब स्पष्ट आदेश मिल गया है लिहाजा 11 से 18 मई तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। 

कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर 149 का चालान

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर 149 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने वसूला। कोविड कर्फ्यू के बावजूद कई लोग वाहनों से अनावश्यक बाजार में घूम रहे हैं। वहीं, कई निर्धारित समय में खरीदारी को आ रहे हैं, लेकिन इसमें शारीरिक दूरी के मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बाजार में शारीरिक दूरी व कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर 149 व्यक्तियों का चालान कर 15800 रुपये वसूल किए।

यह भी पढ़ें-Covid Curfew In Rishikesh: कर्फ्यू के उल्लंघन पर वाहनों के खिलाफ अभियान, 22 तिपहिया सीज

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।