Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: पुलिस की सख्ती का दिखा असर, नहीं हो सका डीजे कॉम्पिटिशन

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 04:41 PM (IST)

    इस वर्ष कांवड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें जाम की समस्या कम रही और डीजे कॉम्पिटिशन नहीं हुआ। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 150 डीजे वापस भेजे। रुड़की में यातायात व्यवस्था सुचारू रही जिससे शहरवासियों को परेशानी नहीं हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछली कमियों को सुधारने से मेला सकुशल संपन्न हुआ।

    Hero Image
    पुलिस की सख्ती का दिखा असर नहीं हो सका डीजे कॉम्पिटिशन

    जागरण संवाददाता, रुड़की। कांवड़ मेला इस बार सकुशल संपन्न हो गया है। इस बार कांवड़ मेला कई मायनों में अलग रहा है। जहां इस बार कम जाम की समस्या उत्पन्न हुई। वहीं डीजे कॉम्पिटिशन नहीं होने की वजह से शांति बनी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 जुलाई को कांवड़ मेला शुरू हो गया था। इसके साथ ही कांवड़ यात्री कांवड़ पटरी से लेकर राजमार्ग से भी कांवड़ यात्री निकलना शुरू हो गए थे। इस बार बार्डर मीटिंग के दौरान उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया था कि डीजे कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का कॉम्पिटिशन नहीं होगा, साथ ही मानकों का पालन कराया जाएगा।

    इसका परिणाम रहा कि पुलिस की ओर से शुरू से ही सख्ती की गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र के बार्डर से डेढ़ सौ से अधिक ऐसे डीजे वापस किए गए जोकि मानक का उल्लंघन कर पहुंचे थे। हालांकि 17 जुलाई को नारसन में कांवड़ के दौरान डीजे कॉम्पिटिशन हुअा, जिसमें बवाल हो गया।

    एक दारोगा के साथ हाथापाई भी की गई लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को भी लगातार कांवड़ यात्रा बिना किसी अवरोध के संचालित होती रही।

    रुड़की शहर में नहीं लग सका जाम

    रुड़की: रुड़की शहर में भी पुलिस प्रशासन की ओर से बेहतर यातायात व्यवस्था की गई। जिसकी वजह से शहरवासियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। सभी जगह यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। वहीं शहर में फल एवं सब्जियों की आवक में भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

    ‘इस बार कांवड़ यात्रा सभी के प्रयास से सकुशल संपन्न हो गया है। इस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि कांवड़ मेला 2023 में जो खामियां रह गई थी उनको पहले ही दुरुस्त कर लिया गया था। जिसका परिणाम यह रहा कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। साथ ही किसी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न नहीं हुई।’ - प्रमेन्द्र सिंह डोबाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार