Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर में पतंजलि तेजी से कर रहा है विस्तार: जोरामथांगा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 28 Feb 2018 10:45 AM (IST)

    मिजोरम के पूर्व सीएम और मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरामथांगा ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ का भ्रमण किया। जोरामथांगा ने कहा कि पतंजलि पूर्वोत्तर में तेजी से विस्तार कर रहा है।

    पूर्वोत्तर में पतंजलि तेजी से कर रहा है विस्तार: जोरामथांगा

    हरिद्वार, [जेएनएन]: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरामथांगा ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ का भ्रमण किया। इस दौरान जोरामथांगा ने कहा कि पतंजलि पूर्वोत्तर में तेजी से विस्तार कर रहा है। इससे पूर्वोत्तर के किसानों में एक आस जगी है। इससे पहले पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पूर्व मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कहा कि मिजोरम में किसानों की स्थिति बदहाल है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, जिससे वे आत्महत्या  करने को विवश हैं। ऐसे में मिजोरम का किसान पतंजलि से आस लगाए है। उन्होंने मिजोरम में किसानों के हितों की रक्षा के लिए आचार्य बालकृष्ण से सहयोग मांगा।  

    आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का प्रथम ध्येय कृषकों का हित है। मिजोरम में किसानों की दशा सुधरने के लिए पतंजलि हर संभव सहयोग करेगी। पूर्वोत्तर की मिट्टी औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती के लिए उपयुक्त है। वहां ऐलोवेरा की खेती की प्रबल संभावनाएं हैं। ऐलोवेरा की बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी खेती मिजोरम के किसानों के लिए उन्नति के नये अवसर पैदा करेगी। 

    यह भी पढ़ें: नागपुर में पतंजलि फूड पार्क का निर्माण अंतिम चरण में

    यह भी पढ़ें: सबसे विश्वसनीय बना बाबा रामदेव का पतंजलि ब्रांड

    comedy show banner
    comedy show banner