Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले, जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:19 PM (IST)

    आज सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन रैली खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंडेरा में पहुंची। यहां आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। प्रदेश में महंगाई और भ्रष्‍टाचार चरम पर है।

    Hero Image
    नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है।

    संवाद सूत्र, लक्सर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को लक्सर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद नहीं, बल्कि प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने बीते साढ़े चार साल में प्रदेश के पिछड़ने का आरोप भी सरकार पर लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश को खोखला कर रही है। देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है। वहीं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल साबित हुई है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का ही काम किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई अब तय है।

    परिवर्तन यात्रा का मतलब केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में बदलाव लाने से है। कांग्रेस यह बदलाव लेकर आएगी। कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों से आमजन प्रभावित है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश का विकास एक बार फिर से गति पकड़ेगा। सह प्रभारी राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस से उम्मीद लगाए है। वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, दीपिका पांडेय, भुवन कापड़ी, रणजीत रावत, डा. जीतराम ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।

    जनसभा को जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष देवेश राणा, सत्यवीर सिंह, डा. उमादत्त शर्मा, युवा नेता अरुण चौधरी, सहदीप चौधरी ने भी संबोधित किया। लंढौरा से लक्सर और सुल्तानपुर में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान हाजी तसलीम अहमद, युवा नेता अरुण चौधरी, संजय सैनी एडवोकेट, पूर्व नपं अध्यक्ष जगदेव सिंह, प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, राजेश रस्तोगी, विनोद चौधरी, नरेंद्र सैनी, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

    कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से राजमार्ग जाम

    मंगलौर पहुंचते ही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से राजमार्ग जाम हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांग्रेस की ओर से शनिवार से हरिद्वार जिले में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है। रविवार को विभिन्न विधानसभा से होते हुए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रात्रि 8:30 बजे मंगलौर में पहुंची। यहां मंगलौर पेट्रोल पंप पर जनसभा का आयोजन किया था। इस दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। भीड़ के चलते दिल्ली देहरादून राजमार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। काफी देर तक जब जाम नहीं खुला तो पुलिस को अधिकांश वाहनों को दूसरे रूट से भेजना पड़ा। इसके बाद रात्रि 9:00 बजे कांग्रेस की ओर से जनसभा शुरू की गई। हालांकि जनसभा में जबरदस्त भीड़ रही जिसकी वजह से काफी कार्यकत्र्ता पंडाल के अंदर तक भी नहीं जा पाए।

    यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार और संगठन का केजरीवाल पर किया पलटवार, कहा- उत्तराखंड का नौजवान राष्ट्रवादी है और किसी के बहकावे में नहीं आएगा

    comedy show banner
    comedy show banner