विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में मंदिर में घुसकर मुस्लिम युवकों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ी, पांच घंटे तक चला बवाल

By KRISHNA KUMAR SHARMAEdited By: Sunil Negi
Published: Sat, 27 Dec 2025 12:13 PM (GMT+05:30)

भगवानपुर के मोहितपुर गांव में इज्तिमा के अगले दिन मुस्लिम युवकों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति ...और पढ़ें

मोहितपुर गांव में मुस्लिम युवकों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ दी।

मोहितपुर गांव में मुस्लिम युवकों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ दी।

HighLights

  1. मोहितपुर मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ी गई।

  2. ग्रामीणों ने एक आरोपी जुबेर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  3. घटना के बाद गांव में पीएसी तैनात, नई मूर्तियां लगेंगी।

संवाद सूत्र जागरण भगवानपुर: मोहितपुर गांव में इज्तिमा के अगले दिन मुस्लिम युवकों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ दी। यहीं नहीं आरोपितों ने मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को भी उतार फेंका। ग्रामीणों ने एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। जबकि दो फरार हो गए। घटना को लेकर पांच घंटे बवाल चला। गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में शुक्रवार को इज्तिमा (धार्मिक आयोजन) हुआ था। जिसमें आसपास के क्षेत्र से 35 हजार मुस्लिम लोग एकजुट हुए थे। इज्तिमा के अगले दिन शनिवार की सुबह करीब छह बजे तीन मुस्लिम युवक मंदिर में घुसे।

इन्होंने मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को उतार फेंका। इसके बाद मंदिर में पत्थर लेकर घुसे युवकों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को तोड़ दिया। इसी बीच लोगों की नजर इन पर गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुस्लिम युवक को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में यह बात आसपास के गांव में भी आग की तरह फैल गई। जिसके बाद सुबह दस बजे हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भीड़ बढ़ने पर आसपास के थानों से भारी पुलिस बल और पीएसी मंगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ एसपी बलूनी, एसडीएम देवेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही प्रशासन ने मंदिर में नया शिवलिंग और नई मूर्ति रखवाई। करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हुआ।

सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि इस मामले में ग्रामीण अरुण कुमार की तरफ से तहरीर दी गई। जिसके आधार पर जुबेर निवासी मोहितपुर थाना भगवानपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार युवकों की तलाश की जा रही है। इसके बाद उन पर भी कार्रवाई होगी।

विधायक ममता राकेश के अलावा हिंदू संगठन के शिव प्रसाद त्यागी, चंदन कौशिक, अमित कुमार, सुमित कुमार, विक्की बजरंगी, अंकुश पंडित, नीटू सिंह, अनिल पंडित, कपिल त्यागी, संजय बजरंगी, विशाल, अंकित, अक्षय कुमार, प्रिंस, रोबिन और दीपक आदि मौजूद रहे।

सोमवार को कलश निकालकर विधि विधान से मूर्ति की जाएगी स्थापित

भगवानपुर: मोहितपुर गांव में मंदिर में लगी मूर्ति खंडित होने के बाद प्रशासन ने मामला शांत कराया। साथ ही नई मूर्ति मंगाई गई है। सोमवार को गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विधि विधान के साथ शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। लाउडस्पीकर को पुलिस ने पहले ही मंदिर पर लगवा दिया था।

रविदास जयंती निकाले जाने की मांग की गई

भगवानपुर: हंगामे के दौरान विधायक ममता राकेश भी मौके पर पहुंची थी। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गांव में संत रविदास जंयती और डाक्टर भीमराव आंबेडकर जंयती पर शोभायात्रा का विरोध मुस्लिम समाज के लोगों की तरफ से किया जाता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाए। सीओ एसपी बलूनी ने जांच पड़ताल के बाद अनुमति दिए जाने की बात कही।

गांव में रुके बाहरी लोग पुलिस के आने पर खिसके

भगवानपुर: शुक्रवार को मोहितपुर गांव में इज्तिमा होने पर बाहर से हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। जिनमें से काफी लोग शाम को ही चले गए थे। जबकि काफी लोग रात को गांव में रुके थे। सुबह घटना के बाद जैसे ही पुलिस आई और गांव का माहौल गरमाया तो बाहर से आए लोग वहां से खिसक लिए।

यह भी पढ़ें- रामनगर में महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, शव रखकर स्वजन का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- मऊ के फातिमा अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप