Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar News: दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित आरोपी गिरफ्तार, पिता-पुत्र फरार

    Updated: Thu, 01 May 2025 12:17 PM (IST)

    मेरठ के पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में पुलिस ने गोकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी साजिद को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपी - अकबर और उसके दो बेटे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

    Hero Image
    प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस की गिरफ्त आरोपी। जागरण

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गोकशी पर शिकंजा कसते हुए पथरी क्षेत्र में पुलिस ने बोड़ाहेड़ी गांव में कार्रवाई की है। छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपितों फरार हो गए। तीनों पिता-पुत्र हैं। उनकी तलाश में एक टीम दबिश दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि गोकशी के मामलों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि बोड़ाहेड़ी गांव में खेतों में गोकशी की जा रही है। एक टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    पुलिस टीम को मौके से करीब 200 किलो प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साजिद निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी थाना पथरी समेत सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Dehradun News: फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    फरार आरोपित अकबर व उसके बेटों भूरा उर्फ कोबरा व नदीम निवासीगण बोड़ाहेड़ी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल राकेश नेगी, होमगार्ड अनुज कुमार शामिल रहे।

    इसे भी पढ़ें- Uttarakhand News: जातीय जनगणना से बदलेंगे उत्तराखंड के सामाजिक-राजनीतिक समीकरण