Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मायके जा रही विवाहिता बाइक से कूद पहुंची पुलिस चौकी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jul 2017 08:32 PM (IST)

    पति के साथ बाइक में मायके जा रही विवाहिता रास्ते में कूद पुलिस चौकी जा पहुंची। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

    मायके जा रही विवाहिता बाइक से कूद पहुंची पुलिस चौकी

    लक्सर, [जेएनएन]: पति के साथ बाइक में मायके जा रही विवाहिता रास्ते में कूद पुलिस चौकी जा पहुंची। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। चौकी में दंपती के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ। परिजनों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ऊद गांव निवासी एक युवक की शादी कुछ समय पूर्व बाकरपुर गांव में हुई थी। बताया गया है कि किसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व दंपती में विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दंपती में अनबन चल रही थी। बातचीत नहीं होने से आक्रोशित युवक का सब्र गुरुवार को जवाब दे गया। युवक ने पत्नी को तैयार होने का कहा तथा मायके छोड़कर आने की बात कही। इसके बाद युवक पत्नी को बाइक पर बैठाकर मायके छोड़ने के लिए चल दिया। 

    सुल्तानपुर पहुंचे तो मार्ग पर जाम लगा होने के चलते युवक ने बाइक रोकी। इस बीच विवाहिता की नजर पुलिस चौकी पर पड़ी। वह तत्काल बाइक से कूद गई। युवक कुछ समझ पाता विवाहिता भागकर पुलिस चौकी में घुस गई। पुलिसकर्मियों को बताया कि युवक अपहरण कर ले जा रहा है। विवाहिता के मुंह से अपहरण की बात सुनकर पुलिस ने हरकत में आते हुए पति को दबोच लिया।

    जानकारी मिलने के बाद युवक व विवाहिता के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दोनों के पति पत्नी होने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। कोतवाल नवीन सेमवाल ने बताया कि दंपती के बीच विवाद हुआ था। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

     

     यह भी पढ़ें: दुल्हन करती रह गई बरात का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार

    यह भी पढ़ें: लूटेरी दुल्‍हन ने पहले रचाई शादी, फिर रुपये लेकर हो रही थी फरार

    यह भी पढ़ें: सात फेरों से पहले पहुंची राजस्व पुलिस, बैरंग लौटी बरात