Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी साध्वी संजनानंद गिरि, पंचपरमेश्वर व आचार्य महामंडलेश्वर की मौजूदगी में हुआ पट्टाभिषेक

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 10:48 PM (IST)

    गुरु मां साध्वी संजनानंद गिरि को श्रीपंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बनाया गया है। गुरुवार को पूजा अर्चना तिलक चादर व माल्यार्पण कर उन्हें महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया गया। इस मौके पर संत-महंतों की उपस्थिति में उनका पट्टाभिषेक किया।

    Hero Image
    साध्वी संजनानंद गिरि का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक करते संत : जागरण

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : गुरु मां साध्वी संजनानंद गिरि को श्रीपंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर बनाया गया है। गुरुवार को अखाड़े के पंचपरमेश्वर की अध्यक्षता व निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि महाराज, सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज संत-महंतों की उपस्थिति में उनका पट्टाभिषेक किया। पूजा अर्चना, तिलक चादर व माल्यार्पण कर उन्हें महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संपूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पण

    इस मौके पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि साध्वी सजनानंद गिरि मां कामाख्या की बड़ी साधक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पण किया है। आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानानंद गिरि महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    अखाड़े की परंपराओं के अनुसार क‍िया महामंडलेश्वर पद आसीन

    निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े की परंपराओं के अनुसार साध्वी संजनानंद गिरि को महामंडलेश्वर पद आसीन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा व डा. संजय महेश्वरी ने किया। पंडित शिव नारायण शर्मा, मोहन चंद पांडेय, पंकज जोशी, हरिओम नौटियाल ने मंत्र उच्चारण कर पट्टाभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया।

    IIT Roorkee समेत देश के 75 केंद्रों पर शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकाथान, PM मोदी करेंगे छात्रों को संबोधित

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, निर्मल संतपुरा के महंत जगदीश सिंह, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत केशव गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, महंत राकेश गिरि, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महंत आलोक गिरि, महंत रविपुरी, महंत दर्शन भारती, महंत सुखदेव पुरी, महंत राजेंद्र भारती, राज गिरि, सुंदर राठौर, रोहित गिरि, शहर व्यापार मंडल के महासचिव अमन शर्मा, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

    Video: उत्‍तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हुआ भूस्‍खलन, BRO के कर्मचारियों और मजदूरों ने भागकर बचाई जान