विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांवड़ मेले को लेकर फरमान: शराब और मीट की दुकानें रहेंगी बंद, होटलों पर सही रेट लिस्ट चस्पाएं का निर्देश… वरना होगी कार्रवाई

Published: Sun, 14 Jul 2024 09:56 PM (IST)

सावन के कांवड़ मेले की शुरुआत आगामी 22 जुलाई से हो रही है। इसे लेकर पुलिस भी सजग हो गई ...और पढ़ें

पुलिस ने कांवड़ मेले को लेकर होटल, ढाबा संचालकों और एसपीओ के साथ की बैठक
पुलिस ने कांवड़ मेले को लेकर होटल, ढाबा संचालकों और एसपीओ के साथ की बैठक

HighLights

  1. 22 जुलाई से हो रही है कांवड़ मेले की शुरुआत
  2. मेले को लेकर पुलिस ने व्यापारियों को किया निर्देशित
  3. उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी चेताया

संवाद सूत्र, लालढांग। श्यामपुर पुलिस ने आगामी कांवड़ मेले को लेकर चिड़ियापुर और कांगड़ी के होटल व ढाबा संचालकों, एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर्स) के साथ थाने में बैठक कर मेले के दौरान होटल में शराब और मांस सेवन को प्रतिबंधित करने को निर्देशित किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

होटल व ढाबा संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

सावन के कांवड़ मेले की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसे लेकर पुलिस भी सजग हो गई है। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने चिड़ियापुर और कांगड़ी के होटल व ढाबा संचालकों, एसपीओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेले को सकुशल संपन्न कराने में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

कांवड़ यात्रा के दौरान ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित

उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में मांस, मछली, अंडा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी होटल व ढाबा में मांस-मछली बेचने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी से अपने-अपने होटल व ढाबों के बोर्ड पर अनिवार्य रूप से प्रोपराइटर में अपना नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा।

सही रेट लिस्ट लगाने का भी निर्देश

साथ ही होटल व ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही रेट लिस्ट को अनिवार्य रूप से लगाने को भी कहा। होटलों के बाहर सड़क पर वाहनों को पार्किंग स्थल में ही पार्क करवाएं। किसी भी परिस्थिति में सड़क पर वाहनों को पार्क न करवाएं। उन्होंने सभी एसपीओ से भी ड्यूटी स्थल पर सजगता के साथ ड्यूटी करने को कहा।

इस दौरान चंडीघाट चौकी इंचार्ज अशोक रावत, लक्ष्मण कश्यप, अनिल शर्मा, संजय सैनी, आजाद पोखरियाल, सद्दाम, दीपक रावत, केदार सिंह, अर्जुन कश्यप, विजय बडोनी, मुकेश सैनी, मुन्ना ठाकुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान शिव होंगे नाराज

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में धाम नहीं बल्कि बन रहा है केदारनाथ मंदिर', ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने उपजे विवाद पर स्पष्ट की स्थिति