कोटद्वार मोहम्मद दीपक मामला: संतों का हरिद्वार से CM आवास कूच, पुलिस कर रही तलाश
संत समाज ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण में यति परमानंद गिरि के साथ हुई कथित मारपीट और गिरफ्तारी के ...और पढ़ें

हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर पदयात्रा से पहले प्रदर्शन करते संत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण में यति परमानंद गिरि के साथ मारपीट, अभद्रता और गिरफ्तारी के विरोध में संत समाज ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को संतों के एक समूह ने हरिद्वार से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो संत वाहनों में बैठकर देहरादून की ओर निकल गए। पुलिस उनकी तलाश को रास्ते में जगह-जगह चेकिंग कर रही ह। इनकी मोबाइल लोकेशन के जरिये इन्हें रोकने का प्रयास हो रहा है।
बताया गया कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा से जुड़े महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के शिष्य स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी अपने सहयोगी संतों- यति रामस्वरूपानंद गिरी, यति परमात्मानंद गिरी और महंत योगी सरोजनाथ के साथ मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे सर्वानंद घाट से पदयात्रा पर निकले।
संतों का कहना है कि कोटद्वार प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई संत समाज की गरिमा के विरुद्ध है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर यह पदयात्रा मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई।
सूत्रों के अनुसार, पदयात्रा के दौरान पुलिस ने संतों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद संत विभिन्न वाहनों से आगे बढ़ गए। पुलिस अब उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' को मिल रही धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
यह भी पढ़ें- कोटद्वार दुकान विवाद: पुलिस खंगाल रही साजिश और सांप्रदायिक रंग देने की भूमिका
यह भी पढ़ें- कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
