कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' को मिल रही धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
कोटद्वार निवासी दीपक कुमार को 'मोहम्मद दीपक' बताने के बाद से मिल रही धमकियों का सिलसिला जारी है। बुधवार को ...और पढ़ें

कोटद्वार निवासी दीपक कुमार। वहीं, कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी करती पुलिस।जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कोटद्वार। स्वयं का नाम मोहम्मद दीपक बताने के बाद से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे कोटद्वार निवासी दीपक कुमार को मिलने वाली धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
बुधवार को एक व्यक्ति ने स्वयं को हिंदूवादी नेता बताते हुए तमाम हिंदू संगठनों से गुरुवार को कोटद्वार पहुंच दीपक के जिम में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आह्वान करने संबंधी एक वीडियो प्रसारित किया।
नतीजा, गुरुवार को जहां कौड़िया चेक पोस्ट पर जबरदस्त पुलिस चेकिंग रही, वहीं क्षेत्र में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आई। हालांकि, शाम तक क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
बताते चलें कि 26 जनवरी को पटेल मार्ग में दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दीपक दुकान स्वामी वकील अहमद के पक्ष में खड़े नजर आए।
इस दौरान उन्होंने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताया, जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद पूरा मामला राजनीतिक रंग ले गया। जहां एक ओर 31 जनवरी को स्वयं को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्त्ता बनाने वाले बाहरी क्षेत्रों से आए युवकों ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन व चक्का जाम किया।
वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने दीपक की तारीफ करते हुए उन्हें देश का हीरो बताया। कहना गलत न होगा कि राजनीतिक दलों के साथ ही अलग-अलग संगठन इस मामले को खुद के हिसाब से भुनाने का प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को स्वयं को हिंदूवादी नेता बताने वाले ललित शर्मा का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें ललित प्रदेश व देश के विभिन्न हिंदू संगठनों से 12 फरवरी को कोटद्वार पहुंच दीपक को सबक सिखाने का आह्वान करता नजर आ रहा है।
दीपक की ओर से ललित के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर बीती रात पुलिस ने ललित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
इधर, ललित की ओर से किए गए आह्वान के चलते गुरुवार को सुबह से ही कौड़िया चेक पोस्ट सहित अन्य स्थानों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
कौड़िया चेक पोस्ट पर कोटद्वार के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, अनुज कुमार सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर रहे प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी की जा रही थी।
यह भी पढ़ें- पहले जिम में 150 लोग आते थे... अब रहे गए 15 ही, 'मोहम्मद दीपक' ने बयां किया दर्द
यह भी पढ़ें- कोटद्वार दुकान विवाद: पुलिस खंगाल रही साजिश और सांप्रदायिक रंग देने की भूमिका
यह भी पढ़ें- पेज व्यूज बढ़ाने के चक्कर में कर दिया ऐसा काम, कोटद्वार के 'मोहम्मद' दीपक से जुड़ गया बिहार के युवक का नाम
