विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले जिम में 150 लोग आते थे... अब रहे गए 15 ही, 'मोहम्मद दीपक' ने बयां किया दर्द

Published: Thu, 12 Feb 2026 04:04 PM (IST)

दुकान के नाम विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक के जिम में सदस्यों की संख्या ...और पढ़ें

जिम ट्रेनर, दीपक कुमार।

जिम ट्रेनर, दीपक कुमार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कोटद्वार। दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आए दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक भले ही इंटरनेट मीडिया पर छाए हों, लेकिन उनके जिम में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। बीती 31 जनवरी को जिम के बाहर हुए हंगामे के बाद से जिम में आने वाले सदस्यों ने जिम से दूरी बना ली है।

इधर, बुधवार को इंटरनेट मीडिया में एक बार फिर दीपक को धमकी देते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ है। धमकी देने वाले ने 12 फरवरी को दीपक के जिम में घुस कर सबक सिखाने की चेतावनी दी है।

बताते चलें कि 26 जनवरी को पटेल मार्ग में दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दीपक दुकान स्वामी वकील अहमद के पक्ष में खड़े नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताया, जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हुआ।

इसके बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। जहां एक ओर 31 जनवरी को स्वयं को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता बताने वाले बाहरी क्षेत्रों से आए युवकों ने नगर में जुलूस-प्रदर्शन व चक्का जाम किया।

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने दीपक की तारीफ करते हुए उन्हें देश का हीरो बताया। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों भले ही दीपक छाए हुए हों, लेकिन 31 जनवरी के घटनाक्रम के बाद बदरीनाथ मार्ग स्थित उनके जिम में सदस्यों की काफी कमी हो गई है।

दीपक बताते हैं कि पूर्व में जहां उनके जिम में करीब डेढ़ सौ सदस्य थे, वर्तमान में दस-पंद्रह सदस्य ही जिम में पहुंच रहे हैं। बताया कि 31 दिसंबर को हुए घटनाक्रम के बाद लोगों ने फिलहाल उनके जिम से दूरी बना दी है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही जिम की पुरानी रौनक लौट आएगी।

इंटरनेट मीडिया में मिली दीपक को धमकी

बुधवार को इंटरनेट मीडिया में स्वयं को हिंदू संगठन का नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने दीपक को देख लेने की धमकी दी है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि 12 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कोटद्वार पहुंच दीपक का विरोध करें।

इधर, इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने गुरुवार 12 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पेज व्यूज बढ़ाने के चक्कर में कर दिया ऐसा काम, कोटद्वार के 'मोहम्मद' दीपक से जुड़ गया बिहार के युवक का नाम

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार