कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम पर हुए विवाद के बाद दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर जान ...और पढ़ें

दीपक कुमार। फोटो- इंटरनेट मीडिया
HighLights
दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को धमकी मिली।
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पौड़ी। कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रकाश में आए दीपक कुमार को अज्ञात द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर दी गई इस धमकी के संबंध में दीपक ने पुलिस में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उन्हें मारने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
