Kanwar Yatra: डाक कांवड़ की रफ्तार से चोटिल हो रहे यात्री, अब तक 30 से अधिक घायल
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे बढ़ गए हैं। देर रात से रविवार दोपहर तक 30 से अधिक कांवड़ यात्री घायल हुए जिनमें 13 को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये यात्री उल्टी दस्त और पानी की कमी से पीड़ित थे। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है और सतर्कता बढ़ा दी है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। अब कांवड़ यात्रा के वाहनों ने रफ्तार पकड़ ली ली है। इसके साथ ही सड़क हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। देर रात से लेकर रविवार दोपहर तक 30 से अधिक कांवड़ यात्री सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। इसमें से 13 कांवड़ यात्री ऐसे है जोकि उल्टी दस्त, पानी की कमी से पीड़ित होकर अस्पताल में पहुंचे है। उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार देर रात से डाक कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से सड़क हादसे भी लगातार बढ़ रहे है। देर रात से रुड़की सिविल अस्पताल में डाक कांवड़ यात्रियों के घायल होने का सिलसिला शुरू हो गया था।
घायल कांवड़ यात्रियों में बबलू निवासी उत्तमनगर दिल्ली, अमित निवासी बसई दिल्ली, मोनू निवासी सरधना रोड मेरठ, विशाल व जतिन निवासी इंद्रगढ़ी गाजियाबाद, रोबिन निवासी मेरठ व रोहन निवासी द्वारिकाधीश रोड दिल्ली समेत 30 से अधिक कांवड़ यात्री दोपहर दो बजे तक अस्पताल में पहुंचे है। 13 कांवड़ यात्री ऐसे है जोकि उल्टी दस्त, गर्मी आदि की वजह से अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार से इमरजेंसी में पैरामेडिकल स्टाफ बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वर्तमान में सात कांवड़ यात्री ऐसे है जिनके हाथ या पैर में फ्रेक्चर आया है। जिसके चलते उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।