विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमजाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म... पीड़िता का धर्मांतरण कराने और नेपाल भेजने से पहले गिरफ्तार हुए आरोपित

Published: Sun, 04 May 2025 02:51 PM (IST)

Haridwar News पुलिस ने आरोपित तनवीर रेलवे स्टेशन हरिद्वार और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित अधिवक्ता नाजिम को बहादराबाद से गिरफ्तार ...और पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। जागरण
सामूहिक दुष्कर्म करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। जागरण

HighLights

  1. जून 2017 में तनवीर ने पहली बार किया था दुष्कर्म
  2. 2 मई को एक गेस्ट हाउस में दोनों आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

संवाद सूत्र जागरण, बहादराबाद। हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम युवक ने पिछले आठ वर्षों से दुष्कर्म किया। अपने अधिवक्ता से सामूहिक दुष्कर्म करवाया व धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया। यही नहीं आरोपित लड़की को नेपाल ले जाने की फिराक में था। 

थाना बहादराबाद क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 1 मई को अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। स्वजन के अनुसार उनकी बेटी गुरुवार की सुबह कॉलेज के लिए निकली थी। परंतु शाम को समय अनुसार नहीं लौटी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस की सक्रियता पर 48 घंटे में मिली लड़की

पुलिस की सक्रियता के कारण 48 घंटे के अंतराल में लड़की को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद किया। साथ ही मौके से अपहरणकर्ता 40 वर्षीय तनवीर पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी ग्राम भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता नाजिम पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, थाना बहादराबाद को भी दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया। आरोपित तनवीर के दोस्त अधिवक्ता ने धर्म परिवर्तन के कागज भी तैयार कर दिए थे। साथ आरोपित की योजना थी कि पीड़िता को वह नेपाल ले जाकर अवैध रूप से रखेगा।

जून 2017 में तनवीर ने पहली बार दुष्कर्म किया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में जब वह 13 वर्ष की थी, उसी दौरान उसकी तनवीर से मित्रता हुई। जून 2017 में तनवीर ने पहली बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद तनवीर ने उसका शारीरिक शोषण करता रहा। साथ ही तनवीर कई बार उसे बहला-फुसलाकर अन्य स्थानों पर भी ले जाता रहा।

पीड़िता के अनुसार हाल ही में तनवीर उसे रोशनाबाद स्थित एक अधिवक्ता नाजिम के पास ले गया। वहां पर अधिवक्ता नाजिम ने विवाह के नाम पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और वादा किया कि वह उसे तनवीर से विवाह करवाकर नेपाल भेज देगा। 2 मई को सलेमपुर में हनुमान मंदिर के समीप एक गेस्ट हाउस में दोनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार में फंसाया... PAK जाने से इनकार किया तो युवती के अश्लील फोटो किए वायरल

ये भी पढ़ेंः जेवर लेकर दुल्हन चली गई मायके... सामूहिक विवाह समारोह की शादी एक महीने चली, पुलिस के पास पहुंचा पति

जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने यह मामला केवल अपहरण का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अपराध श्रृंखला है, जिसमें पीड़िता का दीर्घकालीन यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और सीमापार भेजने की साजिश शामिल है। दोनों आरोपितों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए चार्जशीट शीघ्र तैयार की जाएगी।