विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेवर लेकर दुल्हन चली गई मायके... सामूहिक विवाह समारोह की शादी एक महीने चली, पुलिस के पास पहुंचा पति

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 May 2025 12:17 PM (IST)

कासगंज में एक सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में हुई शादी एक महीने भी नहीं चली। दुल्हन ससुराल आते ही ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. महिला के जाने के बाद पति ने दर्ज कराई शिकायत
  2. ससुरालीजनों पर लगाया मारपीट का आरोप

संस, जागरण. कासगंज। सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में रचाई शादी डेढ़ माह तक ही चली। विवाहिता ससुराल आते ही पति से झगड़ने लगी। मायके वाले आए और विवाहिता को बुलाकर ले गए। विवाहिता साथ में जेवर एवं नगदी भी ले गई। पीडित पति ने कोतवाली कासगंज में मामले की तहरीर दी है।

कोतवाली कासगंज क्षेत्र के गांव धन्तोरिया निवासी कुंवरपाल की शादी जनपद फिरोजाबाद से एक मार्च को सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता आये दिन लड़ाई झगड़ा करने लगी।

पति को नापसंद करने का लगाया आरोप

19 अप्रैल को युवक अपनी पत्नी को ससुराल से बुलाकर लाया और पत्नी अगले दिन से अपने मायके जाने की कहने लगी। जब मना किया तो उसने कहा कि मेरे घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ तुमसे शादी कर दी है, मैं तुम्हें पसंद नहीं करती हूं। युवक के अनुसार 22 अप्रैल को करीब शाम छह बजे विवाहिता के पिता मेघ सिंह, भाई दीपक, पवन, दिलीप निवासीगण ग्राम धुनई फिरोजाबाद एक साथ घर के अंदर जबरन घुस आए और गालियां देते हुए संबंध खत्म करने की बात की। पत्नी को साथ नहीं रखने के लिए कहा। युवक को इस दौरान मारापीटा। चीख पुकार पर पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया।

युवक का आरोप है कि सोने और चांदी के जेवरात, कपडे और 10 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार में फंसाया... PAK जाने से इनकार किया तो युवती के अश्लील फोटो किए वायरल

ये भी पढ़ेंः जिस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब उसी के साथ निकाह... SSP से बोली- पिता और भाई ने रची थी साजिश