कांवड़ियों के बीच पूजा कर रहा था ढोंगी, ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार
कलियर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत कांवड़ यात्रियों के बीच से सहारनपुर के जैद और अंबाला के रण सिंह नामक दो ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि ढोंगियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जागरण संवाददाता, कलियर। कलियर पुलिस की ओर से ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सहारनपुर के जैद को कांवड़ यात्रियों के बीच से पकड़ा है। इसके अलावा एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत ढाेंगी पर शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार की सुबह कांवड़ यात्रियों के बीच में खड़े एक ढोंगी को दबोच लिया।
पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जैद निवासी नवाब गंज निकट मदीना मस्जिद सहारनपुर बताया। इसके अलावा एक अन्य रण सिंह निवासी थाना क्षेत्र सदर बाजार अंबाला को भी पकड़ा है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।