Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haridwar: बरातियों पर पथराव से मची अफरातफरी, दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते पहुंची कई थानों की पुलिस

    By Krishna kumar sharmaEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 08:52 AM (IST)

    Haridwar News बरातियों पर पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को ...और पढ़ें

    Haridwar News: बरातियों पर पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

    संवाद सूत्र, भगवानपुर : Haridwar News: अकबरपुर कालसो गांव में बरात की चढ़त के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। बरातियों पर पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

    मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर कालसो गांव निवासी सोनू की बहन की गुरुवार को क्षेत्र के डाडा पट्टी गांव से बरात आई थी। चढ़त के दौरान बैंड बाजे पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस कर रहे बराती ने बैंड बाजे को आगे बढ़ने से रोक दिया।

    युवक जिद करने लगे की कुछ देर उसी जगह पर बैंड बजाया जाए। इसे लेकर उनका बैंड वालों से विवाद हो गया। बैंड बजाने वाले लोग भी अकबरपुर कालसो गांव के ही रहने वाले थे। इनकी तरफ से कुछ युवकों ने आकर बरातियों से मारपीट शुरू कर दी। जिसे लेकर मौके पर हंगामा हो गया।

    इसी बीच युवकों ने बरात पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव होते देख लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भगवानपुर, कलियर समेत अन्य थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। इस मामले में दुल्हन के भाई सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।