Haridwar: चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गई पंजाब पुलिस, महिला से छेड़खानी का आरोप
लुधियाना में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। अदालत ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बताया जा रहा है कि महिला ने महंत रोहित गिरी को लुधियाना अपने घर हवन के लिए बुलाया था जहां यह घटना हुई। पुलिस महंत को अपने साथ पंजाब ले गई है।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। लुधियाना में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज होने पर पंजाब पुलिस की एक टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची। टीम ने चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया।
टीम महंत रोहित गिरी को अपने साथ ले गई है। गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक जगत में हलचल मच गई है।
कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए
लुधियाना से हरिद्वार पहुंची एक पुलिस टीम ने हरिद्वार पुलिस को बताया कि महंत रोहित गिरी के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महंत की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई
स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पंजाब पुलिस चंडी देवी मंदिर परिसर पहुंची और महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। ऐसा बताया गया है कि महिला अक्सर चंडी देवी मंदिर आती थी और कुछ दिन पहले उसने महंत रोहित गिरी को हवन के लिए अपने घर लुधियाना बुलाया था। घटना इस दौरान की बताई गई है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।