विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में भोजन माताओं की हड़ताल, ढाई लाख स्कूली बच्चों के भोजन पर संकट

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार में मानदेय वृद्धि न होने पर भोजन माताओं ने 18 से 20 नवंबर तक हड़ताल की घोषणा की है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार जिले में करीब ढाई लाख छात्रों के भोजन पर तीन दिन के लिए संकट खड़ा हो सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की भांति भोजन माताओं ने भी 18 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

चुनावी साल में कर्मचारियों की ओर से भी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हड़ताल पर है।

इसी बीच भोजन माताओं की ओर से भी ऐलान कर दिया गया है कि उनके मानदेय को लेकर सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। इसलिए उन्होंने सरकार को चेताने के लिए 18 नवंबर से लेकर बीस नवंबर तक हड़ताल का ऐलान किया है।

किसी भी स्कूल में भोजन माता दोपहर का खाना नहीं बनाएगी। भोजन माताओं की हड़ताल की घोषणा के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह हड़ताल के दौरान तीन दिन बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें।

बच्चों को नियत समय पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला की ओर से इस संबंध में सभी से व्यवस्था कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चले कि कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- आईआईटी रुड़की में तीन दिन पहले छात्र ने की थी आत्महत्या, परीक्षाएं रद... अब 22 को होंगे एग्जाम

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के बाद अब रुड़की-हरिद्वार की बारी, 150 किमी का होगा सर्वे... दौड़ेगी मेट्रो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।