दिल्ली-एनसीआर के बाद अब रुड़की-हरिद्वार की बारी, 150 किमी का होगा सर्वे... दौड़ेगी मेट्रो
एनसीआरटीसी ने मोदीनगर से रुड़की-हरिद्वार तक मेट्रो चलाने के लिए गंगनहर किनारे कॉरिडोर विकसित करने का प्रारंभिक सर्वे शुरू किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रमन त्यागी, रुड़की। गंगनहर किनारे मेट्रो दौड़ाने की सुगबुगाहट पर अब काम शुरू हो गया है। एनसीआरटीसी (नेशनल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की ओर से इस संबंध में सर्वे शुरू किया है। हालांकि यह सब कुछ प्राथमिक स्टेज पर है।
इस संबंध में उप्र सिंचाई विभाग से गंगनहर से लेकर विभाग की जमीन के संबंध में प्रारंभिक स्तर की जानकारी मांगी गई है। दिल्ली से लेकर एनसीआर के बीच में इस समय मेट्रो बेहद ही लोकप्रिय साबित हो रही है। स्थिति यह है कि दिल्ली जाने वाले लोग उत्तराखंड से भी मेरठ के मोदीपुरम से मेट्रो का आंनद ले रहे हैं।
प्राथमिक स्तर पर सर्वे शुरू
हर किसी का यह सपना है कि दिल्ली से रुड़की हरिद्वार के बीच में भी यह सपना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में मेट्रो बड़ी मददगार साबित हो सकती है। मेरठ के मोदीनगर से रुड़की होते हुए हरिद्वार तक मेट्रो रेल दौड़ाने की संभावनाओं को लेकर नेशनल रीजनल ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने प्राथमिक स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए गंगनहर के किनारे से मेट्रो रेल कॉरिडोर विकसित करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से जमीन की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी जानकारियां मांगी गई हैं।
फिलहाल परियोजना को लेकर शुरुआती स्तर पर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो रुड़की और हरिद्वार के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन के लिए एक तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकती है।
जाम से भी मिलेगी निजात
रुड़की: दरअसल, मेरठ से हरिद्वार के बीच सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। खासकर रुड़की, मंगलौर, और हरिद्वार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को कई बार जाम और धीमी रफ्तार से जूझना पड़ता है।
धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हरिद्वार में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। वहीं रुड़की शिक्षा, सैन्य संस्थानों, औद्योगिक गतिविधियों और कारोबार का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
एनसीआरटीसी की ओर से इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मोदीनगर से रुड़की और हरिद्वार तक मेट्रो रेल की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है। गंगनहर के किनारे उपलब्ध भूमि का उपयोग करते हुए कॉरिडोर विकसित करने की संभावना पर काम हो रहा है।
गंगनहर के किनारे कई स्थानों पर सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। ऐसे में इस मार्ग के तकनीकी और भौगोलिक पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि मेट्रो का पूरा ट्रैक गंगनहर के किनारे ही बनाया जाएगा या फिर कुछ हिस्सों में वैकल्पिक मार्ग अपनाया जाएगा।
इस संबंध में संबंधित एजेंसी की ओर से कुछ जानकारी मांगी गई थी, जिसके बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल हर की पैड़ी तक जमीन एवं गंगनहर के संबंध में जानकारी दी गई है। - विकास त्यागी अधिशासी अभियंता उप्र सिंचाई विभाग
यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की 5 ट्रेनों में लगा एंटी-ड्रैग सिस्टम, दरवाजे में कुछ भी फंसा तो अपने आप रुकेगी ट्रेन
यह भी पढ़ें- पुणे मेट्रो की पिंक लाइन: महिलाओं के हाथ में कमान और सोलर पावर से रफ्तार, जानें इसकी खासियतें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।