आईआईटी रुड़की में तीन दिन पहले छात्र ने की थी आत्महत्या, परीक्षाएं रद... अब 22 को होंगे एग्जाम
आईआईटी रुड़की में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष राजोरिया की आत्महत्या के बाद संस्थान ने परीक्षाएं स्थगित कर दी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में तीन दिन पहले बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष राजोरिया के आत्महत्या करने के बाद संस्थान की ओर से परीक्षाओं को स्थगति कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 13 नवंबर से शुरू होनी थी, अब संसथान की ओर से 22 नवंबर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
परिसर में कुल 70 परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से जारी था, जिसको स्थगित किया गया है। आधिकारिक रूप से तो किसी की ओर से इस संबंध में बयान जारी नहीं किया गया हैं लेकिन परीक्षा के शेड्यूल को अब 22 नवंबर से लागू किया गया है।
बताते चलें कि 12 नवंबर की देर रात को आईआईटी रुड़की के गोविन्द भवन में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले छात्र आयुष राजोरिया ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने मानसिक तनाव की बात कही थी।