आईआईटी रुड़की में छात्र ने की आत्महत्या, कैंपस में हड़कंप
आईआईटी रुड़की में बीएस-एमएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में बैचलर आफ साइंस एंड मास्टर आफ साइंस (बीएस-एमएस) द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली है। छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस छात्र की आत्महत्या की वजह को तलाश रही है। अभी छात्र के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। छात्र आयुष राजोरिया (20) पुत्र शैलेश राजोरिया 410 बांके बिहारी शरणम राजनगर एक्सटेन्सन गाजियाबाद उप्रका रहने वाला है। छात्र के माता-पिता भी संस्थान परिसर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।