Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar News: चेतावनी निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर, किनारे मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 10:44 AM (IST)

    हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुँच गया है जिससे मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भीमगोडा बैराज पर जलस्तर 293.00 मीटर दर्ज किया गया है। लगातार बारिश के कारण गंगा में जल प्रवाह बढ़ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    Haridwar News: चेतावनी निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गंगा का जलस्तर मंगलवार सुबह चेतावनी निशान तक पहुंच गया है। गंगा किनारे मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भीमगोडा बैराज पर सुबह 6 बजे जलस्तर 293.00 मीटर रिकॉर्ड किया गया। खतरे का निशान 294 मीटर है। लगातार वर्षा होने के कारण फिलहाल गंगा में जलप्रवाह बढ़ा हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीमगोडा बैराज से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में 1,49,160 क्यूसेक पानी आ रहा है, बैराज से 1,43,973 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। उत्तर गंगा कैनाल में 5036 क्यूसेक, डीसीएनडी में 151 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया है। 

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्थिति को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। नदियों के जलस्तर, वर्षा और जलभराव की जानकारी विभिन्न माध्यमों से जुटा रहे हैं।‌ डीएम ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में ही बने रहने के निर्देश दिए हैं। 

    स्थापित बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और घाटों पर भी केवल निर्धारित स्थलों पर ही स्नान करें। गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियात बरतें।