Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल ऑडियो प्रकरण: कार्रवाई की चेतावनी पर बैकफुट पर आए चैंपियन, लिखित जताया खेद

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:47 PM (IST)

    भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों को भी आड़े हाथ लिया।

    खानपुर विधायक चैंपियन ने ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद।

    हरिद्वार, जेएनएन। वायरल ऑडियो मामले को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व की सख्ती पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बैकफुट पर आ गए हैं। चैंपियन ने शुक्रवार को न सिर्फ लिखित सफाई दी, बल्कि अपने आचरण पर खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्मानित अनुवांशिक संगठन है। संगठन से उनका बड़ा ही स्नेह का रिश्ता है।  अगर उनके कथन से किसी भी कार्यकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं। तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्सर विवादों में रहने वाले खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का गुरुवार को एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से अभद्र  भाषा का इस्तेमाल कर फटकार लगा रहे थे। साथ ही अभाविप को उसकी औकात बताने का दंभ भर रहे थे। दरअसल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में राजकीय महाविद्यालय लक्सर के परिसर में कॉलेज में पीजी कक्षायें संचालित किये जाने की मांग को लेकर दो सप्ताह तक धरना दिया था। बाद में मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धनसिंह रावत से देहरादून जाकर मुलाकात की थी। 

    शिक्षा मंत्री ने उनकी मांगों को मान लिया था, जिसपर परिषद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में फेसबुक वॉल पर की पोस्ट में इसका श्रेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिलने और खुद को न मिलने पर  विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का पारा चढ़ गया था। शुक्रवार को इस मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से गंभीरता से लेते हुए मामले में चैंपियन से जवाब-तलब करने की बात कही। इसके बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तेवर ढीले पड़ गए।

    यह भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी पहुंचीं देहरादून, तीन दिन का रहेगा दौरा; पार्टी नेताओं से भी कर सकती हैं मुलाकात

    उन्होंने मीडिया को जारी लिखित और वीडियो बयान में कहा कि उनका उद्देश्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बुरा-भला कहने का नहीं था। बल्कि बसपा और कांग्रेस के जो लोग संगठन के विरोध मे कार्य करते हैं, उनके लिए था। विधायक चैंपियन ने कहा कि वह भाजपा के समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्मानित अनुवांशिक संगठन है। संगठन से उनका बड़ा ही स्नेह का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके कथन से किसी भी कार्यकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं। तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

    यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक चैंपियन का एक और विवादित ऑडियो वायरल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा तलब किया जाएगा

    comedy show banner
    comedy show banner