Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा विधायक चैंपियन का एक और विवादित ऑडियाे वायरल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा तलब किया जाएगा

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 03:44 PM (IST)

    विवादों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक प्रणव कुंवर सिंह चैंपियन एक बार विवाद में फंस गए। चैंपियन का एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है।

    भाजपा विधायक चैंपियन का एक और विवादित ऑडियाे वायरल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा तलब किया जाएगा

    रुद्रपुर, जेएनएन : विवादों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक प्रणव कुंवर सिंह चैंपियन एक बार विवाद में फंस गए हैं। चैंपियन का एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विधायक से जवाब तलब किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि जिला विकास प्राधिकरण जिस मकसद से बनाया गया है, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। नक्शा पास कराने जैसी समस्याओं के लिए जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखकर डीडीए को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की गई है। सकारात्मक बात हुई। भविष्य में जल्द इसका सकारात्मक परिणाम आएगा।

     

    बताया कि बंगाली समाज के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने व नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई काबू करने के लिए आलू व प्याज आयात किया जा रहा है। केंद्रों में किसानों का बंपर धान क्रय हो रहा है। साथ ही समय से भुगतान किया जा रहा है। गन्ने के रकबे पर धान का रकबा दिखाकर धान तौल के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। बताया कि भाजपा का मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चला। अब दूसरा चरण छह से 12 नवंबर तक चलेगा। शिविर को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। इसके माध्यम से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी उठाना है।

     

    भूस्वामित्व योजना में यूएस नगर में 50 हजार लोग लाभांवित हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा के जितने विधायक हैं, उससे अधिक सीटें वर्ष, 2022 के चुनाव में लाने का लक्ष्य है। इससे पहले प्रदेशध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, विवेक सक्सेना, उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा, राजेंद्र श्रीधर, सुशील यादव, वेद ठुकराल आदि मौजूद थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती विधायक राजकुमार ठुकराल को हाल जानने पहुंचे। साथ ही उन्होंने ठुकराल को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    comedy show banner
    comedy show banner