विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Ramdev Open Allopathy Medical College: बाबा रामदेव ने कहा- पतंजलि योगपीठ भविष्य में एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का करेगा निर्माण

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 10:36 PM (IST)

Baba Ramdev Open Allopathy Medical College बाबा रामदेव एलोपैथिक को लेकर पूर्व में दिए अपने बयान से पलट गए हैं। ...और पढ़ें

योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों का वह भरपूर सम्मान करते हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों का वह भरपूर सम्मान करते हैं।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Baba Ramdev Open Allopathy Medical College इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) को निशाने पर लेते आ रहे योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। यही नहीं, उन्होंने भविष्य में मेडिकल कालेज खोलने का एलान किया। कहा कि, इसमें एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ ही विशेषज्ञ डाक्टर तैयार किए जाएंगे।   

बाबा रामदेव ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एलोपैथ बनाम आयुर्वेद पर अपना मत फिर से स्पष्ट किया। रामदेव ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पैथी का अपमान नहीं किया। वह चिकित्सा पद्धति और चिकित्सकों को धरती पर भगवान का स्वरूप मानते हैं। बोले, यह सारा विवाद एक गलतफहमी का नतीजा है। जिस बयान को आधार बनाकर विवाद खड़ा किया गया है, वह उनका नहीं था। बावजूद इसके उन्होंने खेद जताया और बिना शर्त इसे वापस भी ले लिया। फिर भी इसे तूल दिया जा रहा है। 

बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने तो चिंता व्यक्त की थी कि वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने सुझाव दिया था कि डाक्टरों को वैक्सीन के साथ कोरोनिल की भी डबल डोज दी जानी चाहिए थी, ताकि उनका जीवन बचाया जा सकता। इस बयान को गलत संदर्भ में लिया गया। योग गुरु ने कहा कि वह चाहते हैं कि एलोपैथी और आयुर्वेद के सर्वश्रेष्ठ से एक ऐसी पैथी विकसित की जाए, जो सर्व सुलभ हो और अचूक हो। 

यह भी पढ़ें-बाबा रामदेव ने आमिर खान के जरिये आइएमए पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें