विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट: अरुण व संयम ने जीता पुरुष युगल वर्ग का खिताब

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 30 Jul 2017 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 08:27 PM (IST)

ऑल इंडिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त केरल के अरुण जॉर्ज व एयर इंडिया के संयम शुक्ला पुरुष युगल वर्ग का खिताब कब्जाया।

डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट: अरुण व संयम ने जीता पुरुष युगल वर्ग का खिताब
डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट: अरुण व संयम ने जीता पुरुष युगल वर्ग का खिताब

हरिद्वार, [जेएनएन]: ऑल इंडिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त केरल के अरुण जॉर्ज व एयर इंडिया के संयम शुक्ला पुरुष युगल वर्ग का खिताब कब्जाया। महिला युगल वर्ग में कर्नाटक की महिला अग्रवाल व एयर इंडिया की संजना संतोष और मिश्रित युगल वर्ग में हरियाणा के सौरभ शर्मा व गुजरात की अनुष्का पारिख चैंपियन बने। टूर्नामेंट के मिश्रित व महिला युगल वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने अपने जोड़ीदार के साथ उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता। 

उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के इनडोर हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को सभी वर्गों के फाइनल खेले गए। पुरुष युगल वर्ग में अरुण जॉर्ज व संयम शुक्ला की जोड़ी ने महाराष्ट्र के विग्नेश देवलकर व हरियाणा के सौरभ शर्मा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-17 व 21-20 से हराकर खिताब जीता। मिश्रित युगल वर्ग में सौरभ शर्मा व अनुष्का पारिख ने दिल्ली के रोहन कपूर व उत्तराखंड की कुहू गर्ग की जोड़ी को 21-17 व 24-22 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला युगल वर्ग में महिमा अग्रवाल व संजना संतोष की जोड़ी ने कुहू गर्ग व असोम की निंग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी को 21-18 21-12 से पराजित कर खिताब कब्जाया। समापन पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। 

 

 यह भी पढ़ें: एकता और मानसी बोलीं, 'जो गलतियां की हैं, अब उनसे सीखेंगे'

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड के हिम्मत ने जीता कांस्य पदक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।