विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में अमित शाह का अनोखा अंदाज: पहले डांटा, फिर युवाओं को कहा 'जिगर के टुकड़े'

Published: Sat, 07 Mar 2026 09:44 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में कार्यक्रम में युवाओं को पहले नारेबाजी के लिए डांटा। बाद में उन्होंने युवाओं को 'मेरे जिगर के टुकड़ों' कहकर संबोधित किया।

रिद्वार के बैरागी कैंप में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह।

रिद्वार के बैरागी कैंप में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन शुरू होते ही कुछ भाजपा नेताओं के समर्थन में उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। वह मंच के नजदीक तक चले गए।

इस नारेबाजी से गृहमंत्री थोड़े असहज हो गए। उन्होंने युवाओं को कहा कि आप लोगों को देख लिया है, अब अपने स्थान पर बैठ जाइए। इसके बाद भी युवा नहीं माने और नारेबाजी करते रहे तो गृहमंत्री ने उन्हें डांट दिया।

बाद में गृहमंत्री ने बोलना शुरू किया तो पंडाल में मौजूद युवाओं को अपने जिगर का टुकड़ा कहकर संबोधित किया। इस पर युवा खुशी से झूम उठे।

चार साल की प्रगति दर्शाते चार प्रतीक भेंट किए

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर गृहमंत्री को चार प्रतीक भेंट किए। ये प्रतीक संकल्प से समृद्धि तक के सफर को सुशासन, निवेश, पर्यटन और कनेक्टिविटी के रूप में दर्शा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को पहले अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद उत्तराखंडी टोपी पहनाई और स्मृति चिह्न दिया। साथ ही, पीतल का शंख भेंट किया। शंख पर भगवान विष्णु का चित्र अंकित था।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रणाम तो संतों ने दिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नहीं मिलती थी नौकरी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अमित शाह ने भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाईं, कांग्रेस से मांगा हिसाब