विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नहीं मिलती थी नौकरी

Published: Sat, 07 Mar 2026 08:52 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में 1900 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। शाह ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का ...और पढ़ें

हरिद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

हरिद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी।

धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। युवाओं को नौकरी मिलने से राज्य में खुशहाली आई है।

उन्होंने पुलिस महकमे में हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में चयनित 1900 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पहाड़ के युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। रोजगार की तलाश में उन्हें मजबूरन घर छोड़कर पलायन करना पड़ता था।

अब दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली बूढ़ी मां का बेटा भी बिना सिफारिश और बिना रिश्वत दिए सरकारी नौकरी पाकर घर जा रहा है। यह मोदी सरकार के सुशासन का कमाल है।

धामी सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। इससे भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को उन्होंने सुशासन का प्रतीक बताया।

कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उनके शासन में सरकारी विभागों में भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। भाजपा सरकार में बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के रोजगार मिल रहा है।

गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में युवाओं को ईमानदारी से और योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलना नामुमकिन था, लेकिन अब योग्यता ही एकमात्र पैमाना है।

पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इस भर्ती के लाभार्थियों में से कई युवा पहाड़ी इलाकों से हैं, जहां रोजगार की कमी एक बड़ी समस्या रही है।

उन्होंने युवाओं से पूछा कि कांग्रेस की सरकार में उन्हें नौकरी मिलती क्या। कहा कि देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वह देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा।

भारत माता के जयकारों से गूजा पंडाल

कार्यक्रम के दौरान आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए मंच पर बुलाया गया तो पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

गृहमंत्री ने पांच अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें अमन सिंह, आकाश, अजय चौहान, अर्जुन नाथ गोस्वामी, योगेश नाथ शामिल रहे। अन्य अभ्यर्थी नियुक्ति पत्रों के साथ पंडाल में मौजूद रहे। सभी अभ्यर्थी काफी खुश दिखाई दिए।

उन्होंने कई बार जयकारे लगाते हुए माहौल में उत्साह भर दिया। उनके साथ पंडाल में उपस्थित लोग भी जयकारे लगाने लगे।