हरिद्वार: गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रणाम तो संतों ने दिया आशीर्वाद
हरिद्वार में राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसभा स्थल पर संतों के लिए खास स्थान बनाया गया। जहां से संतो ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद दिया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल उत्सव के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति भी देखने को मिली।
कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत और साधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर संतों के लिए अलग से विशेष स्थान की व्यवस्था की गई थी।
संत समाज की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन के दौरान जब संतों की ओर देखते हुए प्रणाम किया तो खास मंच पर बैठे संतों ने आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में ये संत रहे मौजूद
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्र पुरी महाराज
- श्रीमहंत हरि गिरि महाराज
- निरंजनीपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज
- पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण
- परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती
- महामंडलेश्वर एवं भारतमाता मंदिर के श्रीमहंत ललितानंद गिरि आदि
लघु फिल्म में दिखी चार साल की उपलब्धि
कार्यक्रम में राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसमें पिछले चार वर्ष में प्रदेश में हुए विकास कार्यों के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति को दर्शाया गया।
इसके बाद गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधनों के संकलन पर आधारित पुस्तक विकल्प रहित संकल्प का विमोचन भी किया।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची नहीं मिलती थी नौकरी
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अमित शाह ने भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाईं, कांग्रेस से मांगा हिसाब
