भागकर थाने पहुंची बेटी, बोली 'जबरन होटल में ले जाते हैं मां- बाप, करवा रहे देह व्यापार'
रुड़की में एक किशोरी ने अपनी मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसे जबरन होटलों में भेजकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
किशोरी ने मां और सौतेले पिता पर आरोप लगाए
जबरन होटलों में भेजकर देह व्यापार कराया गया
विरोध करने पर मारपीट और कमरे में बंद किया
जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की कोतवाली क्षेत्र की एक ने मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि दोनों उसे जबरन अलग-अलग होटलों में भेजकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी और कमरे में बंद कर भूखा रखा गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पहुंची किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि, उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मां एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। किशोरी का आरोप है कि मां और सौतेला पिता उसे क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में ले जाते हैं और वहां ग्राहकों के साथ भेजते हैं।
विरोध करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे कमरे में बंद कर देते। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता है और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। यह भी आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के खिलाफ डरा-धमकाकर उससे मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को किसी तरह से भाग कर पहुंची है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया के मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार के होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार