विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:59 PM (IST)

हरिद्वार के सिडकुल स्थित होटल युवराज में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के होटल युवराज में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल थाने पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को भी बरामद किया गया। पुलिस के  मुताबिक, सोमवार को सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर एक महिला और दो पुरुष देह व्यापार में संलिप्त पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान रूबी निवासी जिला बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद, दीपक पाल निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद, सुमित सैनी निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, कलियर के रूप में हुई।

साथ ही होटल से दो पीड़ित महिलाओं को भी बरामद किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशि बाला शामिल रहे। वहीं, सिडकुल पुलिस टीम से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और मनीष ने सहयोग किया। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार जेल से आज हो सकती है उर्मिला सनावर की रिहाई, कल जमानती पेश न होने के कारण नहीं आ सकी थी बाहर

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 23 साल बाद महादेव मंदिर में हुआ पिता-पुत्र का चमत्कारिक मिलन, आंखों से छलके आंसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।