हरिद्वार कोर्ट में उर्मिला सनावर की जमानत पर सुनवाई जारी, 25 अक्टूबर से जेल में हैं बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर हरिद्वार एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्हें 25 अक्टूबर को पूर्व ...और पढ़ें
-1793622153222_m.webp)
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर हरिद्वार एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से दलीलों का सिलसिला जारी है। बता दें कि ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तारी के बाद रात को ही पुलिस ने उर्मिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पीड़िता ने 24 अक्टूबर की रात कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं थीं। साथ ही व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की भी मांग की थी।
मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने सहारनपुर स्थित आरोपित उर्मिला के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया था।