हरिद्वार में जमीन धोखाधड़ी: पूर्व भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की संपत्ति कुर्क
हरिद्वार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पूर्व भाजपा नेता जगजीवन राम की पत्नी अनीता और बेटे हर्ष की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जमीन की धोखाधड़ी में पूर्व भाजपा नेता की पत्नी और बेटे की संपत्ति हरिद्वार पुलिस द्वारा कुर्क की गई है। ज्वालापुर कोतवाली में कनखल निवासी जगजीवन राम के खिलाफ साल 2025 में जमीन के नाम पर लगभग 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
जगजीवन राम के जेल जाने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया था। इस मामले में आरोपित की पत्नी अनीता और बेटा हर्ष फरार चल रहे हैं। दोनों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने आज कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की है।